हताश हो चुके हैं भाजपा प्रत्याशी : डॉ संजीव

Published at :05 Jul 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
हताश हो चुके हैं भाजपा प्रत्याशी : डॉ संजीव

फोटो है 18 मेंखगडि़या. भाजपा प्रत्याशी हताश हो चुके हैं. वे धमकी दे रहे हैं. उक्त बातें जदयू-राजद-कांग्रेस गंठबंधन के प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार ने रविवार को स्थानीय एक विवाह भवन में प्रेस वार्ता में कहीं. डॉ संजीव ने कहा कि सात जुलाई से पहले जन प्रतिनिधि (वोटर) घर से नहीं निकलें, क्योंकि भाजपा प्रत्याशी […]

विज्ञापन

फोटो है 18 मेंखगडि़या. भाजपा प्रत्याशी हताश हो चुके हैं. वे धमकी दे रहे हैं. उक्त बातें जदयू-राजद-कांग्रेस गंठबंधन के प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार ने रविवार को स्थानीय एक विवाह भवन में प्रेस वार्ता में कहीं. डॉ संजीव ने कहा कि सात जुलाई से पहले जन प्रतिनिधि (वोटर) घर से नहीं निकलें, क्योंकि भाजपा प्रत्याशी के भाई द्वारा उन पर हमला किया गया. दो जुलाई को वह भगवानपुर प्रखंड से चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे. मेतौली गांव के समीप भाजपा प्रत्याशी के भाई द्वारा मोटरसाइकिल से उनका पीछा करते हुए हमला किया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का राजनीतिक भविष्य समाप्त होने वाला है. उनके पास जनाधार नहीं है. इसलिए वे हताश हो चुके हैं. जनता को वह बताना चाहते हैं कि ऐसे प्रत्याशी जो अपनी हार मान चुके हैं, वे कभी भी वोटर के साथ अप्रिय व्यवहार कर चुनाव को दूसरा रूप देने का प्रयास कर सकते हैं. बिहार में जो भी विकास हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ है. जनता विकास को देख रही है. सुशील मोदी नहीं चाहते थे कि विधान परिषद का चुनाव हो, क्योंकि वे महा गंठबंधन के सामने कहीं टिक नहीं पा रहे हैं. हारने के भय से उन्होंने पीएलआइ दायर किया था. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी, जदयू जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन, उपाध्यक्ष बबलू मंडल, राजद युवा जिलाध्यक्ष अमित कुमार पप्पू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव मंटून चौधरी, राजनीति सिंह, तेज नारायण यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन