Madhubani: कलुआही में सनसनी, घर के अंदर कंबल में मिली सास की लाश, बहू फरार

विलाप करते परिजन.
घर के अंदर कंबल में मिली लाश… और आरोपी बहू फरार! मधुबनी की यह वारदात चौंका देगी. पढ़ें पूरी खबर…
Madhubani News: कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल दक्षणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में घरेलू विवाद के चलते सास की हत्या कर बहू के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
मृतका की पहचान स्व. राम इकबाल पासवान की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी तब हुई जब मृतका के पुत्र ने चंडीगढ़ से अपने बहनोई को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने उसकी मां की हत्या कर दी है और फरार हो गई है.
सिर पर गंभीर चोट के निशान
सूचना मिलने पर कलुआही सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार और थानाध्यक्ष पायल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घर के दरवाजे पर ताला लगा था, जिसे तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो कंबल में लिपटा शव बरामद हुआ. मृतका के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.
दामाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
मृतका के दामाद सुनील कुमार साहू के बयान पर आरोपी बहू पूनम देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
चल रहा था विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी बहू का ससुराल में पहले से विवाद चल रहा था. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है.
थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मधुबनी के कलुआही से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










