डिलरों को वितरण सूची जमा करने का निर्देश

Published at :05 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
डिलरों  को वितरण सूची जमा करने का निर्देश

बेलदोर. प्रखंड मुख्यालय परिसर के मनरेगा भवन में आपूर्ति की बैठक हुई. बैठक में वरीय प्रभारी ने सभी पीडीएस विक्रेताओं को दो दिनों के अंदर राशन-केरोसिन वितरण पंजी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान वरीय प्रभारी सुधीर कुमार ने डिलरों को सख्त निर्देश दिया कि संबंधित डीलर वितरण पंजी कार्यालय को […]

विज्ञापन

बेलदोर. प्रखंड मुख्यालय परिसर के मनरेगा भवन में आपूर्ति की बैठक हुई. बैठक में वरीय प्रभारी ने सभी पीडीएस विक्रेताओं को दो दिनों के अंदर राशन-केरोसिन वितरण पंजी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान वरीय प्रभारी सुधीर कुमार ने डिलरों को सख्त निर्देश दिया कि संबंधित डीलर वितरण पंजी कार्यालय को सौंपे, जिससे समय पर कर्मियों ़द्वारा लाभुकों के बीच राशन केरोसिन कूपन वितरण किया जा सके. उन्होंने बताया कि पंजी के अभाव में कूपन वितरण कार्य बाधित है. इससे लाभुकों को भी कठिनाई हो रही है. परिवार के प्रति सदस्य को अलग-अलग कूपन उपलब्ध कराने में प्रतिनियुक्त कर्मी को भी आवश्यक तैयारी करनी पड़ती है. बैठक के दौरान बीडीओ रामानुज कौशिक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ससमय कूपन वितरण कार्य पूरा करने की बात कही. बैठक के बाद वरीय प्रभारी एवं बीडीओ ने आरटीपीएस कार्यालय पहुंच कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन लिये गये आवेदन एवं कार्यावधि में निबटाये गये आवेदनों की पूरी जानकारी ली. कर्मियों ने बताया कि बीते 6 माह से ब्राड बैंड की सेवा ठप है. इसके कारण कार्यों के निबटारे में काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन