जीरोमाईल पनशलवा सब ग्रिड स्टेशन चालू

फोटो है 24 मेंकैप्सन- ग्रिड का जायजा लेते अधिकारी. प्रतिनिधि, बेलदौर बेलदौर पनशलवा सबग्रिड स्टेशन शुक्रवार को देर रात्रि से चालू कर दिया गया. इससे लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिल गयी है. इस सबग्रिड स्टेशन से पहले बेलदौर की ओर जाने वाली ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन में बिजली की पहली […]
फोटो है 24 मेंकैप्सन- ग्रिड का जायजा लेते अधिकारी. प्रतिनिधि, बेलदौर बेलदौर पनशलवा सबग्रिड स्टेशन शुक्रवार को देर रात्रि से चालू कर दिया गया. इससे लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिल गयी है. इस सबग्रिड स्टेशन से पहले बेलदौर की ओर जाने वाली ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन में बिजली की पहली आपूर्ति की गयी. उल्लेखनीय हो कि इस सबग्रीड स्टेशन को मार्च 2012 तक चालू कर दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इस सबग्रीड स्टेशन का निर्माण कार्य राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत किया गया था. कार्य करने के जबाबदेही जेएससलवी मुंबई को सौंपी गई थी. लेकिन निर्माण कार्य मे सुस्ती बरते जाने के कारण यह सबग्रीड स्टेशन लगभग साढ़े तीन वर्ष बिलंब से चालू हुआ. इसमें तीन फीडर लगाया गया है. जिसमें पहला फीडर से बेलदौर को बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई. शेष दो फीडर को भी चालू करने का कार्य जारी है. इस सबग्रीड स्टेशन को 33 हजार केवी के लाईन से आलमनगर से जोड़ा गया है. सबग्रीड स्टेशन के चालू हो जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत की आपूर्ति होने की उम्मीद बढ़ गई है. इस सबग्रीड स्टेशन के चालू हो जाने का इंतजार यहां के लोग डेढ़ दशक से कर रहे थे.पहले यहां के उपभोक्ताओं को सिमरी बख्तियारपुर सबग्रिड स्टेशन से बिजली की आपूर्ति ग्यारह हजार लाईन वाली तार से की जा रही थी. जिससे उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से लगातार जूझना पड़ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










