पेंशनधारियों को पेंशन का टेंशन

Published at :04 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशनधारियों को पेंशन का  टेंशन

चौथम. प्रखंड के लचर व्यवस्था के कारण प्रखंड के साठ फीसदी सामाजिक पेंशन योजना का लाभार्थियों को कई महीनों से लंबित पेंशन भुगतान का टेंशन बना है. प्रखंड के 13 पंचायतों में कुछ पंचायतों में आंशिक तो कुछ पंचायतों में भुगतान नदारद है. लंबी अवधि तक भुगतान से वंचित लाभार्थियों ने आशंका जाहिर कर रहे […]

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के लचर व्यवस्था के कारण प्रखंड के साठ फीसदी सामाजिक पेंशन योजना का लाभार्थियों को कई महीनों से लंबित पेंशन भुगतान का टेंशन बना है. प्रखंड के 13 पंचायतों में कुछ पंचायतों में आंशिक तो कुछ पंचायतों में भुगतान नदारद है. लंबी अवधि तक भुगतान से वंचित लाभार्थियों ने आशंका जाहिर कर रहे है कि प्रखंड इस लचर व्यवस्था से भुगतान कैसे हो सकेगा प्रखंड के कुछ पंचायत क पंचायत सचिव ने आवंटन के आधार पर छ: माह का भुगतान कर दिया है. वहीं अधिकांश पंचायतों के पंचायत सचिव ने केवल तीन माह का ही भुगतान कर पाया. बहरहाल आवंटन के अभाव में अधिकांश पंचायतों में वितरण प्रक्रिया ठप है. बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि आवंटन की मांग जिला से की गयी है. जितना आवंटन था उतने राशि का वितरण हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन