राजस्व कर्मचारी को किया गया दंडित

Published at :04 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी को किया गया दंडित

खगडि़या. राजस्व कर्मचारी शैलेंद्र कुमार भगत को दंडित किया गया है. डीएम राजीव रोशन ने दाखिल खारिज में गड़बड़ी के आरोप में बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के प्रावधानों के आलोक में श्री भगत को दो अवधि के लिए संचयी प्रभाव के बिना न्यूनतम वेतन देने का दंड निर्धारित किया है. मिली जानकारी के मुताबिक […]

विज्ञापन

खगडि़या. राजस्व कर्मचारी शैलेंद्र कुमार भगत को दंडित किया गया है. डीएम राजीव रोशन ने दाखिल खारिज में गड़बड़ी के आरोप में बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के प्रावधानों के आलोक में श्री भगत को दो अवधि के लिए संचयी प्रभाव के बिना न्यूनतम वेतन देने का दंड निर्धारित किया है. मिली जानकारी के मुताबिक श्री भगत वर्तमान में परबत्ता अंचल में पदस्थापित है. परबत्ता सीओ को डीएम ने राजस्व कर्मचारी के सेवा पुस्तिका में आदेश दर्ज करने का निर्देश दिया है .ताकि इसका अनुपालन किया जा सके. विभागीय जानकारी के मुताबिक उक्त हल्का कर्मचारी पर एक ही जमीन की जमाबंदी से दो बार दाखिल खारिज करने के आरोप में आरोप पत्र गठित किया गया था. जिसका पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह ने सुनवाई की थी. इन्हीं के रिपोर्ट के आलोक में डीएम ने यह फैसला सुनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन