कटाव पीडि़तों के लिए आंदोलन करेगी लोजपा

Published at :03 Jul 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
कटाव पीडि़तों के लिए आंदोलन करेगी लोजपा

बेलदौर. कटाव पीडि़तों के समस्या के समाधान को लेकर लोजपा आंदोलन करेगी. उक्त जानकारी देते हुए लोजपा के बिहार प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मिथिलेश निषाद ने बताया कि तेलिहार पंचायत के कटाव पीडि़तों के लिए कोई पुर्नवास की व्यवस्था नहीं की गयी है. कटाव से विस्थापित परिवारों की हालात काफी दयनीय बनी हुई […]

विज्ञापन

बेलदौर. कटाव पीडि़तों के समस्या के समाधान को लेकर लोजपा आंदोलन करेगी. उक्त जानकारी देते हुए लोजपा के बिहार प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मिथिलेश निषाद ने बताया कि तेलिहार पंचायत के कटाव पीडि़तों के लिए कोई पुर्नवास की व्यवस्था नहीं की गयी है. कटाव से विस्थापित परिवारों की हालात काफी दयनीय बनी हुई है. नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से इन लोगों में दहशत व्याप्त है. कटाव पीडि़त अभी जहां शरण लिए हुए हैं, उस पर भी नदी का खतरा मंडरा रहा है. लोजपा नेता ने कटाव पीडि़तों से मिलने के बाद आश्वासन दिया कि वे सरकार का ध्यान उनके समस्याओं की ओर आकृष्ट करवायेंगे. अगर समस्या का ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो विधान परिषद चुनाव संपन्न हो के बाद पार्टी आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन