हत्या के मामले में दो को आजीवन करावास

Published at :02 Jul 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में दो को आजीवन करावास

मामला कल्लर टोला निवासी मकेशर यादव के हत्या का पचखुट्टी रहीमपुर के समीप हुई थी हत्याघटना 10 फरवरी 2013 का खगडि़या. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय योगेश नारायण सिंह ने गुरुवार को हत्या के मामले में दो आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही न्यायाधीश ने दोनों आरोपी को दस दस […]

विज्ञापन

मामला कल्लर टोला निवासी मकेशर यादव के हत्या का पचखुट्टी रहीमपुर के समीप हुई थी हत्याघटना 10 फरवरी 2013 का खगडि़या. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय योगेश नारायण सिंह ने गुरुवार को हत्या के मामले में दो आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही न्यायाधीश ने दोनों आरोपी को दस दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्लर टोला निवासी धनमंती देवी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कहा था कि उनके पति मकेशर यादव की हत्या रहीमपुर पचखुट्टी के समीप गोली मारकर कर 10 फरवरी 2013 को कर दी गयी. आवेदन में गांव के ही शंकर यादव व पप्पू तांती को नामजद किया. आवेदन में बताया गया कि उनके पति मकेशर बाजार से दूध बेच कर घर लौट रहे थे. पचखुट्टी ढाला के समीप पूर्व से घात लगाये हुए शंकर यादव के इशारे पर पप्पू तांती ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय की कोर्ट में सरकार की ओर से जर्नादन यादव तथा बचाव पक्ष की ओर से बाल कृष्ण यादव का बहस सुनने के बाद शंकर यादव व पप्पू तांती को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन