नाविकों ने तीन घंटों तक नाव परिचालन बंद रखा

Published at :01 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
नाविकों ने तीन घंटों तक नाव परिचालन बंद रखा

चौथम: डुमरी घाट में नाव परिचालन को लेकर प्रशासनिक सख्त कार्रवाई के विरुद्ध बुधवार को नाव मालिक व मल्लाह सहयोग समिति ने तीन घंटे तक नाव परिचालन बंद रखा. विदित हो कि बीते मंगलवार को प्रशासनिक सख्त कार्रवाई के तहत नाव मालिक सहित मल्लाहों का रजिस्ट्रेशन, भार क्षमता का निर्धारण सहित भाड़ा को निर्धारण किया […]

विज्ञापन

चौथम: डुमरी घाट में नाव परिचालन को लेकर प्रशासनिक सख्त कार्रवाई के विरुद्ध बुधवार को नाव मालिक व मल्लाह सहयोग समिति ने तीन घंटे तक नाव परिचालन बंद रखा. विदित हो कि बीते मंगलवार को प्रशासनिक सख्त कार्रवाई के तहत नाव मालिक सहित मल्लाहों का रजिस्ट्रेशन, भार क्षमता का निर्धारण सहित भाड़ा को निर्धारण किया गया था. वहीं एक घाट के अनुबंधित नाव एक तरफ से ही यात्रियों को पार उतराई का अनुबंध किया गया.

वहीं बीते मंगलवार को निर्देशित अनुबंध के अवहेलना पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मल्लाह को पीटे जाने के मामला के विरोध में नाव परिचालन बंद रखा. अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा लूट पर रोक लगाये जाने के विरोध में नाविकों ने नाव परिचालन पर रोक लगाया. प्रशासन का जनहित में कार्रवाई न्याय संगत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन