कूपन वितरण में लापरवाही

Published at :28 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
कूपन वितरण में लापरवाही

चौथम. प्रखंड के अधिकतर पंचायतों में राशन- केरोसिन कूपन वितरण की धीमी गति को लेकर पीडीएस उपभोक्ताओं को जुलाई से राशन- केरोसिन लाभ से वंचित होना पड़ सकता है. जुलाई से ही पीडीएस उपभोक्ताओं को राशन केरोसिन कूपन से मिलना है. कूपन वितरण प्रक्रिया के तहत पंचायत सचिव की देख रेख में चार सदस्यीय टीम […]

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के अधिकतर पंचायतों में राशन- केरोसिन कूपन वितरण की धीमी गति को लेकर पीडीएस उपभोक्ताओं को जुलाई से राशन- केरोसिन लाभ से वंचित होना पड़ सकता है. जुलाई से ही पीडीएस उपभोक्ताओं को राशन केरोसिन कूपन से मिलना है. कूपन वितरण प्रक्रिया के तहत पंचायत सचिव की देख रेख में चार सदस्यीय टीम बनायी गयी है, लेकिन पंचायत सचिव की लापरवाही के कारण कूपन का पूर्ण वितरण दो दिनों में२ संभव नहीं दिख रहा है. बच्चा पंचायत के सरपंच देवन ने कहा कि पंचायत सचिव उपेेंद्र सिंह अब तक मात्र दस प्रतिशत लाभार्थियों के बीच ही कूपन का वितरण किये हैं. वहीं बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सभी पंचायत सचिवों को जून तक कूपन वितरण किये जाने की सख्त हिदायत दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन