गोगरी व मुंगेर दियारा का आतंक अजय यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा

फोटो है 3 में कैप्सन : पुलिस हिरासत में अजय. अजय यादव के विरुद्ध दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामलेप्रतिनिधि, गोगरी (खगडि़या)गोगरी व मुंगेर दियारा के आतंक का पर्याय बन चुके गोरैया बथान निवासी शातिर अजय यादव को गोगरी पुलिस ने शनिवार की रात उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया. अजय की […]
फोटो है 3 में कैप्सन : पुलिस हिरासत में अजय. अजय यादव के विरुद्ध दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामलेप्रतिनिधि, गोगरी (खगडि़या)गोगरी व मुंगेर दियारा के आतंक का पर्याय बन चुके गोरैया बथान निवासी शातिर अजय यादव को गोगरी पुलिस ने शनिवार की रात उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया. अजय की गिरफ्तारी गोगरी पुलिस लिए एक बड़़ी सफलता मानी जा रही है. शातिर अजय यादव वर्षों से फरार था. गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी थानाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एसआइ संतोष कुमार शर्मा व माधव कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार की देर रात गोरैयाबथान गांव में छापेमारी किये और अजय को गिरफ्तार कर लिया. इसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी. अजय पर गोगरी थाने के अलावा मुंगेर के बरियारपुर थाना सहित अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अजय के विरुद्ध स्थानीय थाने में लूट, डकैती, छिनतई, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के 15 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा मुंगेर के बरियारपुर थाने में भी इसके विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा अन्य थानों से भी इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










