घर से भागे नाबालिग जोड़े को पुलिस ने पकड़ा

परबत्ता. प्रखंड के कोलवारा पंचायत अंतर्गत भोरकाठ गांव के निकट गुरुवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने दो नाबालिग युवक-युवती को एक अन्य बाइक सवार के साथ संदिग्ध अवस्था में जाते देख रुकने का इशारा किया. पर, पुलिस को देख बाइक चालक ने नादान जोड़े को वहीं उतार दिया तथा बाइक समेत भाग निकला. पुलिस […]
परबत्ता. प्रखंड के कोलवारा पंचायत अंतर्गत भोरकाठ गांव के निकट गुरुवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने दो नाबालिग युवक-युवती को एक अन्य बाइक सवार के साथ संदिग्ध अवस्था में जाते देख रुकने का इशारा किया. पर, पुलिस को देख बाइक चालक ने नादान जोड़े को वहीं उतार दिया तथा बाइक समेत भाग निकला. पुलिस ने नाबालिग जोड़े से पूछताछ की, तो पता चला कि दोनों घर से भाग कर कहीं जा रहे थे. बहरहाल पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर शुक्रवार को 164 का बयान कराया. इस मामले में परबत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










