छात्रा ने युवक पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Published at :26 Jun 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा ने युवक पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बेलदौर. दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. आरोपित व्यक्ति मुंगेर जिले के थाना फरेठा सिंधिया गांव का रहने वाला है. छात्रा के मुताबिक वह पिरनगरा गांव में ही रहता है. पुलिस को दिये आवेदन के मुताबिक वह रोज जब स्कूल जाती है, तो उसका बाइक से […]

विज्ञापन

बेलदौर. दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. आरोपित व्यक्ति मुंगेर जिले के थाना फरेठा सिंधिया गांव का रहने वाला है. छात्रा के मुताबिक वह पिरनगरा गांव में ही रहता है. पुलिस को दिये आवेदन के मुताबिक वह रोज जब स्कूल जाती है, तो उसका बाइक से पीछा कर अपशब्दों का प्रयोग करता है. लोक लाज के कारण वह उसकी हरकत बरदाश्त करती रही. बुधवार को जब अपराह्न घर से निकल कर उसके ही चापाकल पर पानी लेकर रोड पार कर रही थी, तो शराब पी रहे आरोपी ने उसे बीयर पिलाने के लिए बुलाया. विरोध करने पर उसने दौड़ कर पकड़ने का प्रयास किया, पर वह किसी तरह वहां से भाग निकली. इस दौरान आरोपी ने कट्टे से फायरिंग भी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गयी. पुलिस पीडि़ता के आवेदन पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन