आशा ने की सिविल सजर्न को निलंबित करने की मांग

Published at :26 Jun 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
आशा ने की सिविल सजर्न को निलंबित करने की मांग

खगड़िया: आशा कीहड़ताल के पांचवें दिन आशाओं ने सिविल सजर्न को निलंबित करने की मांग की. बिहार राज्य आशा-ममता फेसीलेटर संघ, गोप गुट के बैनर तले सौ शय्या अस्पताल में तथा समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष सह कोसी जोन प्रभारी किरण देव यादव तथा सचिव सरिता कुमारी ने संयुक्त रुप […]

विज्ञापन
खगड़िया: आशा कीहड़ताल के पांचवें दिन आशाओं ने सिविल सजर्न को निलंबित करने की मांग की. बिहार राज्य आशा-ममता फेसीलेटर संघ, गोप गुट के बैनर तले सौ शय्या अस्पताल में तथा समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष सह कोसी जोन प्रभारी किरण देव यादव तथा सचिव सरिता कुमारी ने संयुक्त रुप से किया. आशा-ममता ने कहा कि उन्हें सीएस द्वारा धमकी दी जा रही है. जबरदस्ती बंधुआ मजदूर के तरह काम करवाया जा रहा है.

हम सीएस के क्रियाकलाप का पुरजोर विरोध करते हैं. इसलिए सभी एकजुट होकर सरकारी सेवक घोषित करने एवं सीएस के काला आदेश धमकी के विरोध आंदोलन तेज करने पर बल दिया. प्रदर्शन के बाद निदेशक राहुल कुमार एवं सीएस विजय कुमार सिन्हा का पुतला भी दहन किया गया. मौके पर चंद्रशेखर मंडल, अशोक सिंह, कृष्णानंद पुतूल, मंजू झा, अनिता, कृष्णा, किरण, विभा, मधु मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन