छेड़खानी का लगाया आरोप

चौथम. प्रखंड के मालपा गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कार्यालय परिचारी द्वारा महिला सफाई कर्मी के साथ बीती रात छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बुधवार को महिला सफाई कर्मी ने एपीएचसी में हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक रिपंुजय कुमार घटना स्थल पर […]
चौथम. प्रखंड के मालपा गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कार्यालय परिचारी द्वारा महिला सफाई कर्मी के साथ बीती रात छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बुधवार को महिला सफाई कर्मी ने एपीएचसी में हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक रिपंुजय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए. हंगामा की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक ने घटना के दोषी कार्यालय परिचारी को सेवा से मुक्त करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मामला शांत हुआ. हालांकि प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










