बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

स्कूलों में पठन- पाठन बंद होने से अभिभावकों में आक्रोशप्रतिनिधि, गोगरीलगभग एक माह से वेतनमान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण स्कूलों में पठन-पाठन बाधित है. इससे बच्चों का भविष्य अंधकार में होता जा रहा है. वहीं सरकार द्वारा अबतक इस बिंदु पर कोई ठोस निष्कर्ष पर नहीं […]
स्कूलों में पठन- पाठन बंद होने से अभिभावकों में आक्रोशप्रतिनिधि, गोगरीलगभग एक माह से वेतनमान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण स्कूलों में पठन-पाठन बाधित है. इससे बच्चों का भविष्य अंधकार में होता जा रहा है. वहीं सरकार द्वारा अबतक इस बिंदु पर कोई ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाने के कारण अभिभावकों में आक्रोश है. ज्ञात हो कि शिक्षकों द्वारा सरकार का पुतला दहन, मशाल जुलूस, विद्यालय में तालाबंदी आदि का कार्य किया जा चुका है़, लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हो पाने के कारण स्थिति जस के तस बनी हुई है़ अब तो उच्च विद्यालय के शिक्षक भी हड़ताल में शामिल हो गये हैं़ बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ अनुमंडलीय अध्यक्ष राकेश कुमार व सचिव कुमारी निशा ने बताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक संघ के आह्वान पर हड़ताल जारी रहेगा़ इधर, अभिभावक राजीव कुमार, बूलू झा आदि ने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में गंभीरता पूर्वक सोचना चाहिए. बाच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










