नाले का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं

Published at :03 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
नाले का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं

फोटो है 3 में कैप्सन : हो रहा है घटिया निर्माण प्रतिनिधि, बेलदौरविधायक योजना के तहत स्थानीय बाजार में बन रहे नाले के निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिल रही है. बाजार में जल निकासी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने लगभग 58 लाख की लागत से […]

विज्ञापन

फोटो है 3 में कैप्सन : हो रहा है घटिया निर्माण प्रतिनिधि, बेलदौरविधायक योजना के तहत स्थानीय बाजार में बन रहे नाले के निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिल रही है. बाजार में जल निकासी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने लगभग 58 लाख की लागत से नाला निर्माण की स्वीकृति दी. इसके तहत भगवती स्थान से थाना चौक बाजार के पूरब ड्रेनेज तक 36 सौ फीट लंबा नाला निर्माण शुरू किया गया. नाले का निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा जिस तरह किया जा रहा है, उससे उसकी गुणवत्ता पर लोगों ने उंगली उठानी शुरू कर दी है. लोगों के मुताबिक समय रहते अगर निर्माण कार्य में सुधार नहीं करवाया गया, तो यह नाला भी बनने के साथ ही अनुपयोगी हो जायेगा. बन रहे नाले के ऊपर ढक्कन नहीं दिये जाने से जहां पाला के बगल में बसी आबादी को कई तरह के खतरों की आशंका है, वहीं कार्य एजेंसी द्वारा नाले के जमीन की ढलाई संतोषजनक तरीके से नहीं की जा रही है. दो तीन नंबर की ईंट का मिलावट एक नंबर ईंट के साथ कर इसका उपयोग किया जा रहा है. बालू मेटल एवं सीमेंट के मानक की अनदेखी की जा रही है. लाभांवित होने वाली आबादी ने अधिकारियों से नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से करवाते हुए प्राक्कलन के मुताबिक कार्य करवाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन