महादलित महिला के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज

Published at :03 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
महादलित महिला के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज

बेलदौर. महादलित जाति की दो महिलाओं के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. छेड़खानी का जब महादलितों ने विरोध किया, तो उनके साथ गाली-गलौज की गयी. घटना शनिवार को कुर्बन गांव की है. बताया जाता है कि गांव की दो महिलाएं घास काटने के लिए खेत गयी हुई थी. आरोप है […]

विज्ञापन

बेलदौर. महादलित जाति की दो महिलाओं के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. छेड़खानी का जब महादलितों ने विरोध किया, तो उनके साथ गाली-गलौज की गयी. घटना शनिवार को कुर्बन गांव की है. बताया जाता है कि गांव की दो महिलाएं घास काटने के लिए खेत गयी हुई थी. आरोप है कि घर लौटने के क्रम में सठमा के सत्तन यादव ने महिला का पीछा किया एवं उसे पकड़ कर मक्के के खेत में ले जाने लगा. शोर मचाने के बाद उसने उक्त महिला को छोड़ कर दूसरी महिला को अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. इसके बाद उसने फोन कर अपने गांव से अन्य सहयोगियों फूचो यादव, राजेश, प्रमोद, रामा, नत्थन को बुलाकर विरोध करने वाले महादलित परिवारों के साथ गाली-गलौज की. मामले की जानकारी देने एवं मामला दर्ज करवाने के लिए दर्जनों की संख्या में महादलित रविवार को थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने पीडि़त के लिखित बयान पर अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन