विरोध में एनएच 31 किया जाम

खगड़िया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदास चक गांव की एक महिला की लाश को पुलिस ने बागमती नदी के धार से बरामद किया. लाश को देख कर ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में हत्या कर दी गयी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के […]
उधर, पुलिस प्रशासन के विरोध में महिला ब्रिगेड की दर्जनों सदस्यों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को एनएच-31 बलुवाही पर रख कर जाम कर दिया और जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी. जाम के कारण एनएच के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
जाम में कई बराती वाहन घंटों फंसे रहे. बाद में सदर डीएसपी रवि रंजन ने जाम स्थल पर आक्रोशित महिलाओं को मामला दर्ज कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम हटा. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि मृत महिलाके पुत्र अरुण कुमार साह के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










