मजदूर दिवस पर निकाली रैली

खगड़िया: मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के संयुक्त बैनर तले मजदूर दिवस के अवसर पर रैली निकाली गयी. मजदूरों ने दुनिया के मजदूर एक हो के नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण किया. राजेंद्र चौक पर रैली सभा में तब्दील […]
खगड़िया: मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के संयुक्त बैनर तले मजदूर दिवस के अवसर पर रैली निकाली गयी.
मजदूरों ने दुनिया के मजदूर एक हो के नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण किया. राजेंद्र चौक पर रैली सभा में तब्दील हो गयी. रैली का नेतृत्व एकटू के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव, मजदूर नेता धर्मेद्र कुमार, संयोजक सुनील सहनी, खेमस के सुभाष सिंह, उपेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया.
सुभाष सिंह व अरुण दास ने कहा कि जनवादी क्रांति को तेज जन पक्षीय सरकार बनाने के लिए एक जुट रहने की आवश्यकता है. सभा को अरजक संघ के अध्यक्ष फुलकेश्वर वर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, महादलित नेता राजेश सदा, मुंगा देवी आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने केंद्रीय बजट का दसवां हिस्सा तथा राज्य बजट का तीसवां हिस्सा मजदूरों के कल्याण पर खर्च करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










