वाहन पलटने से एक की मौत दो घायल

गोगरी. थाना क्षेत्र के फुदकीचक गांव के समीप बीती रात एक पिकअप सवारी गाड़ी पलटने से सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. बताया जाता है की गोगरी जमालपुर अगुवानी मुख्य सड़क पर जमालपुर गोगरी की ओर से अगुवानी की और जा रही पिकअप गाड़ी […]
गोगरी. थाना क्षेत्र के फुदकीचक गांव के समीप बीती रात एक पिकअप सवारी गाड़ी पलटने से सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. बताया जाता है की गोगरी जमालपुर अगुवानी मुख्य सड़क पर जमालपुर गोगरी की ओर से अगुवानी की और जा रही पिकअप गाड़ी अचानक रात्रि में असंतुलित होकर फुदकीचक निवासी रामसुभक राय के दरवाजे के समीप पलट गयी और पिकअप में सवार मड़ैया थाना के बैसा निवासी सुदो मंडल की मौत घटना स्थल पर हो गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को गाड़ी से बहार निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया . पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










