तीन गोली लगने से घटना स्थल पर ही हो गयी किसान की मौत

चौथम. थाना क्षेत्र के नीरपुर मुशहरी गांव में शनिवार के मध्य रात्रि में सोये अवस्था में अपराधियों ने किसान की हत्या क्यों की इसकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पा रही है. बताया जाता है कि हथियार से लैस आधे दर्जन अपराधियों ने वासा के मचान पर सोये हुए किसान को तीन गोली मार कर […]
चौथम. थाना क्षेत्र के नीरपुर मुशहरी गांव में शनिवार के मध्य रात्रि में सोये अवस्था में अपराधियों ने किसान की हत्या क्यों की इसकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पा रही है. बताया जाता है कि हथियार से लैस आधे दर्जन अपराधियों ने वासा के मचान पर सोये हुए किसान को तीन गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. एक गोली सिर के पीछे, वहीं दो गोली उसके पीठ पर मारी जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हत्या के कारणों के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है. मृतक किसान गांव के मुशहरी टाला में पूर्व मुखिया वेद भूषण सिंह के भाई चंद्र भूषण सिंह के विवादित जमीन पर बासा बना कर गाय पालते हुए रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










