मिशन 2015 को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया झंडोत्तोलन

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत में बूथवार पार्टी झंडे का झंडोत्तोलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान का शुभारंभ किया. जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री सह जिप सदस्य किरण देवी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रखंड महामंत्री महेंद्र चंद्रवंशी कार्यकर्ताओं के जत्थे के साथ बोबिल गांव पहुंचे व विधिवत झंडोत्तोलन कर कार्यकर्ताओं मे मिशन 2015 […]
बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत में बूथवार पार्टी झंडे का झंडोत्तोलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान का शुभारंभ किया. जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री सह जिप सदस्य किरण देवी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रखंड महामंत्री महेंद्र चंद्रवंशी कार्यकर्ताओं के जत्थे के साथ बोबिल गांव पहुंचे व विधिवत झंडोत्तोलन कर कार्यकर्ताओं मे मिशन 2015 का अलख जगाया.
बूथवार कार्यकर्ताओं के दरवाजे पर पार्टी का झंडा लगाकर इसबार भाजपा सरकार, बिहार मांगे मोर का नारा बुलंद करते हुए कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण किया. झंडोत्तोलन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण देवी ने बताया कि आमलोग ठप से विकास कार्य से तंग आकर अब बदलाव चाहती है.
भाजपा सशक्त सरकार देकर बिहार के सपनों को साकार करेगी. मौके पर पंचायत अध्यक्ष जुगेश कुमार, कुमार गुरुदास, अशोक साह, भोपाल भारती, झकस सिंह, राम सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम मे भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










