बच्चों ने नृत्य कर लोगों का मन मोहा

Published at :05 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने नृत्य कर लोगों का मन मोहा

68 वर्षीय कालीचरण उर्फ मुमताज ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को किया भौचकफोटो है 1 में कैप्सन: नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार चैती दुर्गा मेला के मौके पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजितप्रतिनिधि, गोगरी14 नंबर रोड इमलीतल में आयोजित पांच दिवसीय चैती दुर्गा मेला के चौथे दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों के बीच आयोजित […]

विज्ञापन

68 वर्षीय कालीचरण उर्फ मुमताज ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को किया भौचकफोटो है 1 में कैप्सन: नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार चैती दुर्गा मेला के मौके पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजितप्रतिनिधि, गोगरी14 नंबर रोड इमलीतल में आयोजित पांच दिवसीय चैती दुर्गा मेला के चौथे दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों के बीच आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया़ बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया़ वहीं नृत्य प्रतियोगिता के साथ पब्लिक मस्ती कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों से मंच संचालक उद्धव कुमार द्वारा समसमायिक प्रश्न पूछे जा रहे थे़ सही जबाव देने वाले को लक्की ड्रॉ के माध्यम से विजयी दर्शकों को गलेक्सी कोचिंग के मो अरसद आलम द्वारा गिफ्ट दिया गया. इस कारण आम लोग कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे थे. नृत्य प्रतियोगिता में सुरभि कुमारी प्रथम, शालू कुमारी द्वितीय व नेहा कुमारी तृतीय स्थान पर रही़ हालांकि निर्णायक मंडली व आयोजन कमेटी के निर्णय पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को समान रूप से गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया़ मौके पर नीरज कुमार, कुणाल कुमार, मुमताज आलम, लवली सिंह, साक्षी सिंह सोनू कुमार, आदि उपस्थित थे़ इधर आयोजन में भागलपुर से आये 68 वर्षीय बुजुर्ग कलाकार कालीचरण उर्फ मुमताज ने महिला स्वांग में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन