प्रधान सहायक का वेतन रोका

खगडि़या. समाहरणालय में शनिवार को आयोजित बैठक से अनुपस्थित कुछ प्रधान सहायकों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. बैठक एडीएम एमएच रहमान की अध्यक्षता में हुई थी. इसमें कुछ कार्यालयों के प्रधान सहायक बगैर सूचना की अनुपस्थित पाये गये, जिसे गंभीरता से लेते हुए […]
खगडि़या. समाहरणालय में शनिवार को आयोजित बैठक से अनुपस्थित कुछ प्रधान सहायकों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. बैठक एडीएम एमएच रहमान की अध्यक्षता में हुई थी. इसमें कुछ कार्यालयों के प्रधान सहायक बगैर सूचना की अनुपस्थित पाये गये, जिसे गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने उनसे जवाब मांगा है. बैठक में एडीएम ने सभी प्रधान सहायकों को अगले माह से बैठक में कैश बुक की छाया प्रति के साथ उपस्थित होने को कहा है. उन्होंने कहा कि बैठक में अब कैश बुक की भी जांच की जायेगी. मौके पर उन्होंने हाईकोर्ट, मानवाधिकार, आरटीआइ, जनशिकायत से संबंधित मामलों को ससमय निष्पादित करने का भी निर्देश दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










