तेज गति से हो रहा बिहार का विकास : विधायक

फोटो है 16 मेंकैप्सन- पीसीसी सड़क का उद्घाटन करते विधायक मानसी. बिहार में विकास की बयार बह रही है. पुल-पुलिया व सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. विधानसभा के सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है. उक्त बातें सदर विधायक सह महिला व बाल विकास समिति के […]
फोटो है 16 मेंकैप्सन- पीसीसी सड़क का उद्घाटन करते विधायक मानसी. बिहार में विकास की बयार बह रही है. पुल-पुलिया व सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. विधानसभा के सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है. उक्त बातें सदर विधायक सह महिला व बाल विकास समिति के सभापति पूनम देवी यादव ने शुक्रवार को पूर्वी ठाठा पंचायत में पीसीसी सड़क के उद्घाटन के मौके पर कही. उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी ग्रामीण सड़कों को जल्द ही पीसीसी में तब्दील करने का कार्य तेजी से हो रहा है. पंचायत में 33 लाख सात हजार 200 रुपये की लागत से चार पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया, जबकि एक सड़क का शिलान्यास भी किया गया. उन्होंने ग्रामीणों से सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान देने के अलावा सहयोग करने को भी कहा. मौके पर कनीय अभियंता नील कमल गुप्ता, वैभव गुप्ता, पूर्व जिप उपाध्यक्ष विनय कुमार वरुण, गोपाल यादव, विंद यादव, चक्रधर प्रसाद यादव, नंद लाल मंडल, प्रभाकर यादव,वीरेंद्र यादव, डब्लू यादव, गुलशन कुमार, विनय यादव, अभिषेक कुमार, छोटू कुमार, अजय यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










