शतचंडी व भागवत महायज्ञ को ले बैठक

Published at :03 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
शतचंडी व भागवत महायज्ञ को ले बैठक

पंचायत स्तरीय कमेटी का हुआ गठनबेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कोसी उच्च विद्यालय, पनसलवा परिसर में श्री शतचंडी व भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं ने बैठक की. जिसमें पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया. जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान श्रद्धालुओं ने सर्वसम्मति से आयोजित होनेवाले महायज्ञ की सफलता को लेकर कमेटी का गठन […]

विज्ञापन

पंचायत स्तरीय कमेटी का हुआ गठनबेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कोसी उच्च विद्यालय, पनसलवा परिसर में श्री शतचंडी व भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं ने बैठक की. जिसमें पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया. जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान श्रद्धालुओं ने सर्वसम्मति से आयोजित होनेवाले महायज्ञ की सफलता को लेकर कमेटी का गठन किया. आयोजक टीम के नूतन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व आयोजित संतमत सत्संग का वार्षिक महाधिवेशन का समापन करवाकर ग्रामीणों ने अपनी एकजुटता व कार्यक्षमता को साबित कर दिया. इससे बेहतर 22 अप्रैल को कोसी उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित भागवत महायज्ञ को संपन्न करने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. मौके पर उसराहा से त्रिभुवन सिंह, रामजी सिंह, पप्पू सिंह , सिकंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा, कृपेन्द्र गुप्ता ,अशोक पासवान ,रामवरण पासवान , शनिदेव ,रामरक्षी शर्मा ,नूतन कुमार सिंह, सरपंच दिनेश पंडित ,उप सरपंच सिकंदर सिंह ,बेचनारायण ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन