मिली सफलता: नौ संगीन मामले में थी पुलिस को तलाश, 50 हजार का इनामी पकड़ाया

खगड़िया: पचास हजार के इनामी अपराधी बेलदौर के कंजरी गांव निवासी अभय कुमार उर्फ अमरेंद्र यादव को जिला पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के मिरजापुर अदलाहाट से गिरफ्तार कर लिया. उसकी तलाश पुलिस को नौ संगीन मामले में थी. हाल ही में उसपर पचास हजार का इनाम सहरसा पुलिस द्वारा घोषित किया गया था. […]
उक्त बातें एएसपी रवि रंजन व गोगरी एसडीपीओ संजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए दी. दोनों ने बताया कि गिरफ्तार अभय पर नौ मामले सहरसा जिले के विभिन्न थाने में दर्ज हैं. उसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी. सहरसा न्यायालय के कुर्की वारंट पर एक टीम का गठन कर यूपी भेजा गया.
जहां से उसकी गिरफ्तारी हुई. उन्होंने बताया कि उसपर कचहरी थाना में कांड संख्या 2/12,सदर थाना में कांड संख्या 72/12,382/12,383/12 बीहरा थाना में कांड संख्या 12/12, बनगांव थाना कांड संख्या 7/12, महिषी थाना कांड संख्या 82/13, बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 159/13, सोनवर्षा थाना कांड संख्या 3382/13 दर्ज है. उन्होंने बताया कि अपराध की कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह साईं नाथ अस्पताल नारायणपुर में छिप कर काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि इस टीम में एसआइ अभिनंदन कुमार, सिपाही प्रमोद कुमार उरांव, रूदल कुमार को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










