सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

Published at :15 Mar 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

फोटो है 9 मेंकैप्सन- बैठक में भाग लेती पूर्व विधायकप्रतिनिधि, चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण पुस्तकालय में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसमें पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य चंद्रमुखी देवी ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए दिये गये लक्ष्य को पूरा करने में युवा मोरचा के कार्यकर्ता सक्षम हैं. 14 अप्रैल […]

विज्ञापन

फोटो है 9 मेंकैप्सन- बैठक में भाग लेती पूर्व विधायकप्रतिनिधि, चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण पुस्तकालय में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसमें पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य चंद्रमुखी देवी ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए दिये गये लक्ष्य को पूरा करने में युवा मोरचा के कार्यकर्ता सक्षम हैं. 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनी वाली कार्यकर्ता समागम में बूथ प्रभारी व प्रमुख कार्यकर्ता पंचायत अध्यक्ष के साथ युवा मोरचा के कम से कम एक कार्यकर्ता निश्चित रूप से भाग लेंगे. वहीं युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष आश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि 16 से 18 मार्च तक युवाओं का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में पार्टी के सभी युवा नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, जिला महामंत्री करूणेश मिश्रा, बेलदौर विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, नगर अध्यक्ष सतेंद्र यादव, महामंत्री रोशन भारती, दीपक कुमार सुमन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन