महाधिवेश की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

Published at :15 Mar 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
महाधिवेश की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

फोटो है.8 में कैप्सन: संबोधित करते वक्ता प्रतिनिधि, खगडि़याआगामी 14 से 19 अप्रैल तक विशाखापटनम में होने वाली सीपीआइ(एम)की अखिल भारतीय महा धिवेशन को लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राज कमेटी के सदस्य डांगे प्रसाद सिंह ने की. बैठक में राज सचिव मंडल सदस्य व जिला प्रभारी सर्वोदय शर्मा ने संबोधित […]

विज्ञापन

फोटो है.8 में कैप्सन: संबोधित करते वक्ता प्रतिनिधि, खगडि़याआगामी 14 से 19 अप्रैल तक विशाखापटनम में होने वाली सीपीआइ(एम)की अखिल भारतीय महा धिवेशन को लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राज कमेटी के सदस्य डांगे प्रसाद सिंह ने की. बैठक में राज सचिव मंडल सदस्य व जिला प्रभारी सर्वोदय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार जनविरोधी नव उदार नीतियों को आक्रामक तरीके से लागू कर रही है. बैठक में जिला सचिव संजय कुमार ने जिला कमेटी के फैसले की रिपोर्ट करते हुये कहा कि पार्टी खाद्य सुरक्षा व जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ खगडि़या व गोगरी एसडीओ से मिलकर ज्ञापन देगी. 23 मार्च शहीद आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर तमाम पंचायतों प्रदर्शन व भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया जायेगा. इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य जगदीश चंद्र बसु, हरेराम चौधरी, उपेंद्र महतो, सुरेंद्र प्रसाद, शिवजी महतो, सुनील मंडल, सुरेंद्र पासवान, वीरेंद्र यादव, विनय सिंह झा, विजय कुमार सिंह, विद्यानंद सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन