समाजिक अंकेक्षण आम सभा में प्रचार प्रसार का अभाव

प्रतिनिधि, मानसी जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड के चकहुसैनी पंचायत के पंचायत भवन में इंदिरा आवास के लिए कराये गये सामाजिक अंकेक्षण में लोगों ने प्रचार-प्रसार नहीं कराये जाने की शिकायत आम सभा में उठाया. प्रचार- प्रसार के अभाव में सैकड़ों जनता आम सभा में आने से वंचित रह गये. […]
प्रतिनिधि, मानसी जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड के चकहुसैनी पंचायत के पंचायत भवन में इंदिरा आवास के लिए कराये गये सामाजिक अंकेक्षण में लोगों ने प्रचार-प्रसार नहीं कराये जाने की शिकायत आम सभा में उठाया. प्रचार- प्रसार के अभाव में सैकड़ों जनता आम सभा में आने से वंचित रह गये. कई वार्ड सदस्यों ने भी बताया कि ससमय हमलोगों को जानकारी नहीं मिली. वहीं आम सभा में कई वार्ड सदस्य भी उपस्थित नहीं हुए. मुखिया की अध्यक्षता में कराये गये सामाजिक अंकेक्षण आम सभा जहां इंदिरा आवास प्रतीक्षा सूची में कई योग्य व अयोग्य लाभार्थी का प्रस्ताव पंचायत सचिव देव कुमार ने लिया. आम सभा में इंदिरा आवास सहायक, सहित वार्ड सदस्य शक्ति कुमार सिंह, रंजीत कुमार, जनार्दन यादव, पिन्टु कुमार, कक्कु कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










