समसय करें लक्ष्य को पूरा

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकफोटो है 12 में कैप्सन : बैठक करते भाजपा नेता प्रतिनिधि, चौथम शुक्रवार प्रखंड में भाजपा सदस्यता अभियान निर्धारित समय में पूरा करने व 14 अप्रैल को पटना में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रखंड कार्य समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन […]
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकफोटो है 12 में कैप्सन : बैठक करते भाजपा नेता प्रतिनिधि, चौथम शुक्रवार प्रखंड में भाजपा सदस्यता अभियान निर्धारित समय में पूरा करने व 14 अप्रैल को पटना में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रखंड कार्य समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह व कार्यक्रम का संचालन सुधीर यादव ने किया. मौके पर बैठक के मुख्य अतिथि बेलदौर विधान सभा प्रभारी सुरेंद्र नारायण झा व प्रखंड प्रभारी शत्रुघ्न भगत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के तहत प्रखंड को दिये लक्ष्य को 31 मार्च तक पूरा कर लेने को कहा. वहीं प्रत्येक बूथ से 10-10 कार्यकर्ता 14 अप्रैल को पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता की तैयारी को लेकर सात अप्रैल को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की सभा चौथम दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित करने पर सहमति बनी. बैठक में पूर्व पार्टी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, परमानंद ठाकुर, भवानी सिंह, पार्टी युवा जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, सुनील सिंह, विनोद साह, रामदेव साह, मकुनी देवी, प्रेम चंद्र, रामदेव, नंद किशोर, रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










