बिहार ग्रामीण बैंक अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

Updated at :11 Mar 2015 12:27 PM
विज्ञापन
बिहार ग्रामीण बैंक अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

खगड़िया: मुंगेर प्रक्षेत्र में पड़ने वाली खगड़िया सहित सभी नौ जिलों के बिहार ग्रामीण बैंकों को अत्याधुनिक व सभी सुविधाओं से लैस किया जायेगा. कई कार्य किये जा चुके हैं. तो कुछ बिंदुओं पर कार्य जारी है. उक्त बातें बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत ने कही. उन्होंने कहा कि 325 शाखा का […]

विज्ञापन
खगड़िया: मुंगेर प्रक्षेत्र में पड़ने वाली खगड़िया सहित सभी नौ जिलों के बिहार ग्रामीण बैंकों को अत्याधुनिक व सभी सुविधाओं से लैस किया जायेगा. कई कार्य किये जा चुके हैं. तो कुछ बिंदुओं पर कार्य जारी है. उक्त बातें बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत ने कही. उन्होंने कहा कि 325 शाखा का लुक बदला जायेगा. अब बैंक का स्वरूप बदला जा रहा है.

ताकि दूर से ही लग जाये की आगे ग्रामीण बैंक की शाखा है. उन्होंने कहा कि 24 शाखा का लुक बदल दिया गया है. अध्यक्ष श्री शेखावत ने कहा कि शाखाओं में पदाधिकारी तथा कर्मियों की समस्या जल्द दूर होगी तथा जजर्र भवनों से बैंक को हटाया जा रहा है.

जेएलजी व एसएचजी में सर्वश्रेष्ठ: जेएलजी तथा एसएचजी को ऋण मुहैया कराने में बिहार ग्रामीण बैंक का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है. अध्यक्ष ने कहा कि राज्य स्तर से जारी रैकिंग में बिहार ग्रामीण बैंक को गरीबों के कल्याण के लिए संचालित इन दोनों योजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. इन्होंने कहा कि अन्य बैंकों से ग्रामीण बैंक का एसीपी भी अधिक है. अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 13-14 में भी ग्रामीण बैंक का एसीपी 90 प्रतिशत से अधिक था तथा इस वर्ष भी इनकी उपलब्धि 90 प्रतिशत हैं. इन्होंने कहा कि ग्रामीण गोदाम निर्माण में ऋण मुहैया कराने में भी बिहार ग्रामीण बैंक का स्थान सबसे आगे है. पीएम जन धन योजना की चर्चा करते हुए इन्होंने कहा कि खगड़िया जिले में सर्वाधिक 40 हजार खाते तथा इनके क्षेत्र में पड़ने वाले बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय सहित नौ जिले में 12 लाख से अधिक लोगों के खाते खोले गये हैं. इन्होंने कहा कि ग्राहक नियमित रूप से अपने खाता का संचालन करें. तभी उन्होंने बीमा एवं ओवर ड्राफ्ट सुविधा मिल पायेगी.
135 करोड़ हुआ मुनाफा: बिहार ग्रामीण बैंक मुंगेर के अध्यक्ष ने कहा कि बैंक का मुनाफा इस वित्तीय वर्ष 14-15 में 135 करोड़ रुपये रहा है. जबकि लक्ष्य दो सौ करोड़ का है. पिछले वर्ष 13-14 में 106 करोड़ मुनाफा होने की बातें इन्होंने कही है. इन्होंने कहा कि जिले के सभी शाखा सीबीएस व एनइएफटी की सुविधा से जुड़ गयी है.
ग्राहकों को मिलेगी सुविधा: ग्रामीण बैंक अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड देने जा रही है. इसी कार्ड के माध्यम से वे किसी भी दुकान से खरीदारी कर सकेंगे. अध्यक्ष ने कहा कि खातेधारी को अब खरीदारी करने के लिए रुपये ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक डेबिट कार्ड का वितरण शुरू हो जायेगा. इसके साथ साथ इन्होंने इंदिरा आवास योजना के लाभुकों को भी एटीएम कार्ड देने की बाते कही.
इन्होंने बताया कि अब तक 150 लाभुकों को कार्ड दिया जा चुका है. एटीएम कार्ड वितरण होने से बिचौलिया की भूमिका समाप्त होने की बातें भी इन्होंने कही. मौके पर आरएम पीसीएन सिन्हा, बीजीबी के जिला समन्वयक आरएस जैन सहित कई शाखा के प्रबंधक उपस्थित थे.
बीजीबी शाखा में मिलेंगे मिनरल वाटर: बिहार ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं में अब खातेधारियों को मिनरल वाटर मिलेंगे. बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि खातेधारियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जिले में सभी बैंक शाखाओं में मीनिरल वाटर की व्यवस्था की गयी है.
खुलेंगे 51 एटीएम: मुंगेर प्रक्षेत्र में पड़ने वाले खगड़िया सहित सभी नौ जिले में बिहार ग्रामीण की 51 एटीएम खोले जायेंगे. बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष सिंह शेखावत ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी. इन्होंने बताया कि एटीएम खोलने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने अपने स्तर से प्रस्ताव भेजा है.
शाखा प्रबंधक के साथ अध्यक्ष ने की बैठक: बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित कर बैंक के अध्यक्ष ने ऋण वितरण की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान यह बातें सामने आयी कि जिले में बीजीबी का एसीपी तथा सीडी अनुपात अच्छा है. मौके पर अध्यक्ष ने सभी शाखा प्रबंधकों को जरूरत मंदों को ससमय तथा बगैर परेशानी के ऋण देने का निर्देश दिया. शिक्षा ऋण पर जोर देते हुए अध्यक्ष ने योग्य छात्रों के आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया. बैठक में आरएम पीसीएन सिन्हा सहित कई शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन