भ्रमण के लिए स्कूली बच्चों का दल रवाना

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के हाजी शकुर मध्य विद्यालय चौढली के चयनित स्कूली बच्चो को पर्यटन टूर पर मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर स्थानीय सरपंच मो तनवीर ने रवाना किया. मालूम हो कि विद्यालय के 20 चयनित छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन को लेकर मद की राशि से दो दिवसीय भ्रमण पर भेजा गया. बच्चों के गाइड […]
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के हाजी शकुर मध्य विद्यालय चौढली के चयनित स्कूली बच्चो को पर्यटन टूर पर मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर स्थानीय सरपंच मो तनवीर ने रवाना किया. मालूम हो कि विद्यालय के 20 चयनित छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन को लेकर मद की राशि से दो दिवसीय भ्रमण पर भेजा गया. बच्चों के गाइड सह विद्यालय के एचएम मो आरिफ ने बताया कि दो दिवसीय टूर के दौरान भागलपुर विक्रमशिला का भ्रमण कर बच्चे इतिहास के इस धरोहर को बारिकी से देखकर ज्ञान अर्जित करेंगे. वही सरपंच मो तनवीर ने बच्चो को रवाना करते हुए इनका होसला आफजाई करते नसीहत दी कि कल तक किताबो में बिक्रमशिला की ऐतिहासिक धरोहर को देखते तो अवसर मिला धरोहर को देखकर अपने ज्ञान को व्यवहारिक रुप से संवर्धन करने की इसका भरपुर उपयोग करेंगे. मौके पर सहायक शिक्षिका हिना शाहीन, पूर्व मुखिया मो किस्मत अली, उप सरपंच अजमत अली, मो इरफान, मो नुर उद्दीन, मो अरसद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










