नाम विलोपित करवाने को लेकर उमड़े मतदाता

Updated at :10 Mar 2015 11:04 PM
विज्ञापन
नाम विलोपित करवाने को लेकर उमड़े मतदाता

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय परिसर में उमड़ी सैकड़ों मतदाताओं की भीड़ मतदाता सूची से नाम विलोपित करवाने को लेकर कड़ी मशक्कत करने मे जुटे थे. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सूचना पर पहुंचे मतदाता अपना सूची से विलोपित करवाने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी को खड़ी खोटी सुनाते हुए कोस रहे थे. जबकि मतदाताओं की […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय परिसर में उमड़ी सैकड़ों मतदाताओं की भीड़ मतदाता सूची से नाम विलोपित करवाने को लेकर कड़ी मशक्कत करने मे जुटे थे. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सूचना पर पहुंचे मतदाता अपना सूची से विलोपित करवाने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी को खड़ी खोटी सुनाते हुए कोस रहे थे. जबकि मतदाताओं की उमड़ी भीड़ से निबटने के लिए पूर्व से कोई ठोस व्यवस्था नहीं रहने के कारण पदाधिकारी समेत कर्मियों को भी फजीहत उठानी पड़ रही थी. इसके कारण कार्यालय का अन्य कार्य भी कई घंटे तक ठप रहा. अप्रत्याशित भीड़ से निबटने के लिए अलग अलग दो काउंटर लगाकर मतदाताओं को लाइन में लगाकर उनसे आपत्ति लेने की व्यवस्था की गयी. मालूम हो कि नये संशोधित मतदाता सूची मे लगभग सभी मतदान केंद्रों पर लगभग 10 नये मतदाताओं का नाम दोबारा अंकित हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन