प्रभार में चलता है प्रखंड का कई विभाग

Updated at :10 Mar 2015 11:04 PM
विज्ञापन
प्रभार में चलता है प्रखंड का कई विभाग

अलौली. प्रखंड क्षेत्र में कई विगत पिछले लगभग दो वर्षों से प्रभार में ही चलता है. इस कारण विभाग की विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर दिखता है. वरीय पदाधिकारी या तो मजबूर हो कर ऐसी व्यवस्था में काम चलाते है या फिर वर्तमान व्यवस्था में ऐसा करने का मजबूरी मानते है. इस कारण यहां के […]

विज्ञापन

अलौली. प्रखंड क्षेत्र में कई विगत पिछले लगभग दो वर्षों से प्रभार में ही चलता है. इस कारण विभाग की विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर दिखता है. वरीय पदाधिकारी या तो मजबूर हो कर ऐसी व्यवस्था में काम चलाते है या फिर वर्तमान व्यवस्था में ऐसा करने का मजबूरी मानते है. इस कारण यहां के आम जनों में काफी निराशा दिख रही है. प्रखंड मुख्यालय को ही देखा जाय तो प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रसार पदाधिकारी, अंचल कार्यालय में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पीएचसी अलौली तक प्रभारी पदाधिकारी के ही चार्ज में चल रहा है. यहां तक की अलौली थाना तक को आज तक प्रभारी थानाध्यक्ष ही चला रहे हैं. लोगों ने इस व्यवस्था में परिवर्तन लाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि ऐसे में हर कार्य प्रभावित हो रहा है. इससे आम जनों को भी कष्ट हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन