खाद्य सुरक्षा नियम का नहीं हो रहा शत प्रतिशत पालन

खगड़िया/गोगरी: जिले में खाद्य सुरक्षा नियम लागू होने के बाद भी जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है़ हालांकि एसएफसी की उदासीनता व अधिकारियों की लापरवाही के कारण पहले से ही जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था बिगड़ी है़ खाद्य सुरक्षा नियम लागू होने के बाद लोग इस व्यवस्था में सुधार की उम्मीद […]
जो अब निराशा में बदल गई है़ हालांकि इसके सुधार के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं. लेकिन कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है. सरकारी स्तर पर फरवरी 2014 में खाद्य सुरक्षा नियम लागू किया गया तथा फरवरी से ही खाद्य सुरक्षा नियम के तहत राशन कार्ड धारियों को खाद्यान्न की आपूर्ति होने लगी थी. लेकिन फरवरी 15 के अंत तक भी तक लाभुकों को शत प्रतिशत इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है़ जानकारी के अनुसार डीलर अभी एसएफसी से फरवरी 15 का ही खाद्यान्न उठाव कर रहे हैं.
डीलर खुद एसएफसी के गोदामों पर पहुंच कर अपना खाद्यान्न बिना जीपीएस की गाड़ी पर लाद कर ले जाते हैं. डीलरों ने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी के संवेदक द्वारा समय पर खाद्यान्न उनके दुकान तक नहीं पहुंचाया जाता है. जिसके कारण उन्हें उपभोक्ताओं के कोप का भाजन बनना पड़ता है. इसलिए वे खुद गोदामों पर जाकर अपनी गाड़ी पर खाद्यान्न को लाद कर दुकान तक ले जाते हैं. और फिर उपभोक्ताओ के बीच खाद्यान्न का ससमय वितरण नियमानुसार किया जा सके. डीलरों को होम डिलेवरी देने वाले संवेदक के गायब रहने के कारण डीलरों को खाद्यान्न आपूर्ति हीं नहीं हुई़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










