आंगनबाड़ी सेविका व बच्चों द्वारा निकाली गई रैली

गोगरी. महिला दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा भी महिला जागरुकता को लेकर रैली निकाली गयी. इसमें आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका के साथ केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चे भी शामिल थे. रैली सीडीपीओ कार्यालय से निकल कर जमालपुर बाजार 14 नंबर रोड आदि जगहों का भ्रमण करते हुए पुन: सीडीपीओ कार्यालय […]
गोगरी. महिला दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा भी महिला जागरुकता को लेकर रैली निकाली गयी. इसमें आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका के साथ केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चे भी शामिल थे. रैली सीडीपीओ कार्यालय से निकल कर जमालपुर बाजार 14 नंबर रोड आदि जगहों का भ्रमण करते हुए पुन: सीडीपीओ कार्यालय पहुंची. इस दौरान सेविका सहायिका व बच्चे रैली में महिला जागरुकता को लकर कई तरह के नारे लगा रहे थे. सेविका इमराना खातून के नेतृत्व एक सभा का भी आयोजन किया गया. मौके पर सेविका व सहायिकाओं ने कहा महिला देश की आधी आबादी है. इसके बावजूद महिलाएं उपेक्षित हैं. जो जागरुकता के अभाव में अपने हक व अधिकार से वंचित रह रही है. इसके पीछे अशिक्षा भी एक प्रमुख कारण है जिसे दूर करने का आह्वन किया गया. मौके पर अनीशा खातून, रूबी कुमारी आदि उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










