पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक

खगडि़या. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता विधायक संुदर दास के निधन पर समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद ने अपनी शोक संवेदना अर्पित की. रामसुंदर दास के निधन को बिहार की राजनीति का अपूरणीय क्षति बताते हुए श्री आजाद ने कहा कि उनके निधन से समाजवादी आंदोलन को काफी बड़ा धक्का […]
खगडि़या. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता विधायक संुदर दास के निधन पर समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद ने अपनी शोक संवेदना अर्पित की. रामसुंदर दास के निधन को बिहार की राजनीति का अपूरणीय क्षति बताते हुए श्री आजाद ने कहा कि उनके निधन से समाजवादी आंदोलन को काफी बड़ा धक्का लगा. अपने शोक संवेदना में पूर्व विधायक ने कहा कि स्व दास जी का दायित्व निश्चल व दागमुक्त था. उन्होंने हमेशा जनता के हित को सर्वोपरि माना और वैसा कार्य किया. उन्होंने स्व दास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका निधन मेरे लिए भी एक निजी क्षति है. वहीं विधायक प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के निधन को अपूरणीय क्षति बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










