विधि व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहे पदाधिकारी

Updated at :07 Mar 2015 10:03 PM
विज्ञापन
विधि व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहे पदाधिकारी

अलौली. होली में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को दंडाधिकारी व पदाधिकारी अपने-अपने स्थान पर तैनात दिखे. जहां-तहां छोटी-मोटी हुड़दंग के अलावे शांति पूर्ण रही होली उत्सव. संपूर्ण अलौली थाना क्षेत्र सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी बीडीओ राकेश कुमार एवं प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा को दी गयी […]

विज्ञापन

अलौली. होली में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को दंडाधिकारी व पदाधिकारी अपने-अपने स्थान पर तैनात दिखे. जहां-तहां छोटी-मोटी हुड़दंग के अलावे शांति पूर्ण रही होली उत्सव. संपूर्ण अलौली थाना क्षेत्र सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी बीडीओ राकेश कुमार एवं प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा को दी गयी थी. रौन और आस पास के क्षेत्र को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजेश गुप्ता एवं एसआइ विजय कुमार सिंह, सहसी, जोगिया एवं आस पास के क्षेत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो मेयार आलम एवं एएसआइ रंजन कुमार झा, मेघौना एवं आसपास के क्षेत्र में अंचल निरीक्षक गणेश सोरेन एवं एसआइ रामानुज प्रसाद सिंह, संझौती एवं आसपास में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोपाल रंजन एवं एएसआइ अरविंद कुमार, चेराखेरा एवं आसपास के क्षेत्र में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मो जफर फैकी अंसारी एवं एएसआइ किशोर कुमार, फुलतौड़ा एवं आस पास क्षेत्र में मापतौल निरीक्षक राजेंद्र महतो एवं एएसआइ तृप्ति नारायण यादव, सोनिहार एवं आस पास के क्षेत्र में जेइ सपन कुमार हजारी एवं एएसआइ हरेंद्र राय, औराही एवं आस पास के क्षेत्र में जेइ नरेेंद्र कुमार एवं एएसआइ अभय कुमार, चातर एवं आस पास के क्षेत्र में जेइ अनुपम अनुराग ने जिम्मेदारी निभायी. वहीं बीच बीच में गश्ती दल द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन