लोगों को गुमराह करने में लगे हैं नीतीश व लालू

Updated at :04 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
लोगों को गुमराह करने में लगे हैं नीतीश व लालू

खगडि़या. जय प्रकाश नगर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिहार में जदयू और राजद द्वारा केंद्र की एनडीए सरकार के विरोध में फैलाये जा रहे दुष्प्रचार पर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, भाजपा […]

विज्ञापन

खगडि़या. जय प्रकाश नगर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिहार में जदयू और राजद द्वारा केंद्र की एनडीए सरकार के विरोध में फैलाये जा रहे दुष्प्रचार पर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, बेगूसराय के प्रभारी संजीव क्षत्रिय, महामंत्री रविश चंद्र बंटा, शत्रुघ्न भगत आदि ने कहा कि नीतीश कुमार व लालू यादव बिहार के लोगों को गुमराह करने में लगे हैं. केंद्र सरकार ने बजट में बिहार को बहुत कुछ दिया है. लेकिन ये दोनों नेता भ्रम फैला रहे हैं कि बिहार को बजट में कुछ भी नहीं मिला. सभी नेताओं ने कहा कि बिहार को आम बजट में विकास के लिए आठ लाख 50 हजार करोड़ रुपया दिया गया है. जो बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की स्थिति में लाकर खड़ा कर देता है. नौ माह में एनडीए की केंद्र सरकार ने बिहार को इतना कुछ दिया. लालू व नीतीश दस वर्षों के यूपीए सरकार से भी इसकी तुलना नहीं कर सकते हैं. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह जिला सदस्यता प्रभारी इंद्र भूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रामाकांत रजक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन