अलौली में साक्षरता एवं समावेशी विकास का सांस्कृतिक जत्था,

Updated at :04 Mar 2015 9:04 PM
विज्ञापन
अलौली में साक्षरता एवं समावेशी विकास का सांस्कृतिक जत्था,

फोटो है 4 व 5 में कैप्सन : कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार व उपस्थित बच्चे प्रतिनिधि, अलौलीसाक्षरता एवं समावेशी विकास को लेकर सांस्कृतिक जत्था का कार्यक्रम मिडिल छर्रापट्टी में बुधवार को आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कंपनी मंडल एवं प्रखंड ग्राम कचहरी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने संयुक्त रुप […]

विज्ञापन

फोटो है 4 व 5 में कैप्सन : कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार व उपस्थित बच्चे प्रतिनिधि, अलौलीसाक्षरता एवं समावेशी विकास को लेकर सांस्कृतिक जत्था का कार्यक्रम मिडिल छर्रापट्टी में बुधवार को आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कंपनी मंडल एवं प्रखंड ग्राम कचहरी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया. उक्त अवसर पर मुखिया कंपनी मंडल ने बताया कि कला जत्था उद्देश्य महिला साक्षरता दर बढ़ाने व महिला अत्याचार को कम करने का प्रयास किया जाना है. इतना ही नहीं विकास योजनाओं की जानकारी भी सबों को उपलब्ध हो सकें. नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा औरत उठी नहीं तो नाटक के मंचन, से दर्शकों को काफी प्रेरित किया . टीम के कलाकार उमेश कुमार, भीमवली अमिता कुमारी आदि के सहयोग से प्रस्तुति अच्छी लगी. उक्त अवसर पर एचएम संतोष कुमार भारती, के आरपी सरोज कुमार, प्रखंड समन्वयक देवजी यादव, संकुल समन्वयक परिमल पौद्दार, शिक्षकों में व्यास जी मंडल, अमर कुमार, प्रेम कुमार, नवीन कुमार आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया. उक्त कला जत्था की टीम ने मिडिल स्कूल अमौसी में काफी दर्शकों के बीच अपने नाटक औरत उठी नहीं तो का सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया और लोगों से अपील की कि सरकार द्वारा संचालित पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज कर विभिन्न प्रकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन