शांति व सौहार्दपूर्ण खेलें होली

Updated at :04 Mar 2015 9:04 PM
विज्ञापन
शांति व सौहार्दपूर्ण खेलें होली

परबत्ता. प्रखंड में आज से शुरू होने वाली होली को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है. वहीं प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता पूर्वक अपनी इच्छा के अनुसार होली मनाने के अधिकार की सुरक्षा को लेकर सजग है. इस संबंध में एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि जिन लोगों को 107 का वारंट निर्गत किया […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में आज से शुरू होने वाली होली को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है. वहीं प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता पूर्वक अपनी इच्छा के अनुसार होली मनाने के अधिकार की सुरक्षा को लेकर सजग है. इस संबंध में एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि जिन लोगों को 107 का वारंट निर्गत किया गया है. वे अविलंब बंध पत्र दाखिल करें अन्यथा उनके रंग में भंग पड़ सकता है. जिस भी व्यक्ति से शांति भंग होने का खतरा होगा उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है. अश्लील गाने पर प्रतिबंध होगा. जबरन होली खेलने, शारीरिक चोट पहुंचाने या तंग करने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगी. परंपरागत तरीकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाये जाने में बाधा नहीं डाली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन