किसानों की समस्या के विरोध करेगी रालोसपा

Updated at :28 Feb 2015 12:03 AM
विज्ञापन
किसानों की समस्या के विरोध करेगी रालोसपा

खगडि़या चित्रगुप्त नगर स्थित रालोसपा कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अमित कुमार मंटू ने की. इसमें तीन मार्च को किसानों की समस्याओं के निदान के लिए समाहरणालय के समक्ष धरना आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष श्री मंटू ने कहा कि ओलावृष्टि में किसानों का फसल […]

विज्ञापन

खगडि़या चित्रगुप्त नगर स्थित रालोसपा कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अमित कुमार मंटू ने की. इसमें तीन मार्च को किसानों की समस्याओं के निदान के लिए समाहरणालय के समक्ष धरना आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष श्री मंटू ने कहा कि ओलावृष्टि में किसानों का फसल नष्ट हुए हैं. उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए. रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि खगडि़या कृषि प्रधान जिला है. मगर खाद की समस्या, खेतों को पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं. किसानों की समस्याओं के निदान के लिए रालोसपा के कार्यकर्ता धरना देंगे. मौके पर मुकेश कुमार सिंह, तुरंती सिंह, राम यादव, सकेन अहमद, रजनीश कुमार, शकिल खान, अविनाश यादव, संजीव कुमार, विंदेश्वरी सिंह, कमलेश्वरी सिंह,पंकज ठाकुर, राजनीति प्रसाद सिंह, रामदेव सिंह, सुमन चौधरी, रमेश कुमार सिंह, बलराम कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन