कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

मानसी थानाक्षेत्र के मटिहानी गांव के समीप शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवक को कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक सहरसा जिले के बिहरा गांव निवासी बौकू महतो के पुत्र सनोज कुमार एवं लुटूस सिंह का पुत्र मुकेश कुमार […]
मानसी थानाक्षेत्र के मटिहानी गांव के समीप शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवक को कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक सहरसा जिले के बिहरा गांव निवासी बौकू महतो के पुत्र सनोज कुमार एवं लुटूस सिंह का पुत्र मुकेश कुमार है. उन्होंने बताया कि दोनों युवक तीन कट्टा व 15 जिंदा कारतूस को लेकर मटिहानी घाट से होकर बाजार की तरफ आ रहा था. इसी क्रम में मटिहानी गांव के समीप दोनों को रोक कर तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार एवं गोली बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक को आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. ज्ञात हो कि इसके पूर्व में भी पिछले साल अप्रैल माह में दो व्यक्ति को बस स्टैंड के समीप हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










