अनशन पर बैठे आरटीआइ कार्यकर्ता

किसान से जुड़े सूचनाओं को समय पर नहीं दिए जाने से है नाराजगी फोटो है 11 में कैप्सन : अनशन पर बैठे आंदोलनकारी. प्रतिनिधि, बेलदौरसूचना के अधिकार के तहत किसान से जुड़े सूचनाओं को समय के अंदर नहीं दिये जाने को लेकर आरटीआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. प्रखंड कार्यालय […]
किसान से जुड़े सूचनाओं को समय पर नहीं दिए जाने से है नाराजगी फोटो है 11 में कैप्सन : अनशन पर बैठे आंदोलनकारी. प्रतिनिधि, बेलदौरसूचना के अधिकार के तहत किसान से जुड़े सूचनाओं को समय के अंदर नहीं दिये जाने को लेकर आरटीआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. प्रखंड कार्यालय पर किये गये इस अनशन का नेतृत्व आरटीआइ कार्यकर्ता ओम प्रकाश क्रांति कर रहे हैं. मांगों के समर्थन में अनशन पर बोबिल पंचायत के पूर्व सरपंच बिंदेश्वरी साह, प्रकाश शर्मा, रामरक्षी राम, मो फारुक मंसूरी भी बैठ गये. अनशनकारियों के अनुसार पंचायत से लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालयों से किसान हित से जुड़ी कई सूचनाओं को इस अधिनियम के तहत मांगी थी, लेकिन सूचना समय पर नहीं मिली. लोक सूचना पदाधिकारी आवेदकों को गुमराह कर सूचनाओं को उपलब्ध करवानें में टाल मटोल का रवैया अपना रहे हैं. वही कई सूचनाओं को देने के बदले भारी भरकम रकम की मांग कर दी जाती है. इस वजह से सूचना मांगने वाले आवेदकों को इससेे आर्थिक रुप से परेशानी होती है. अनशनकारियों के मुताबिक मांग पूरी होने तक वे अनषन पर बैठे रहेंगे. समाचार लेखन तक अनशनकारियों से सार्थक वार्ता के लिए कोई अधिकारी अनशन स्थल पर नहीं पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










