आज खगडि़या व मुंगेर में होगी टक्कर

Updated at :27 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
आज खगडि़या व मुंगेर में होगी टक्कर

-प्रभात खबर टी 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफीखगडि़या. प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित टी 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी का पहला मैच स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के मैदान में खेला जायेगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगडि़या जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि विगत 20 व 21 फरवरी को ट्रायल […]

विज्ञापन

-प्रभात खबर टी 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफीखगडि़या. प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित टी 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी का पहला मैच स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के मैदान में खेला जायेगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगडि़या जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि विगत 20 व 21 फरवरी को ट्रायल के टीम का चयन कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला जेएनकेटी स्टेडियम में खगडि़या बनाम मुंगेर के बीच खेला जायेगा. चयनकर्ता युगल किशोर व जावेद अली ने बताया कि मैच को लेकर चयनित खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर द्वारा आयोजित टी 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन करना युवा वर्ग के खिलाडि़यों को आग बढ़ने में काफ ी मदद मिलेगी. ऐसा बीड़ा प्रभात खबर ने उठाया है. -खगडि़या की टीम घोषितखगडि़या की क्रिकेट टीम में गोलू कुमार, कर्मवीर,कुंदन राज, संदीप, राहुल, आकाश, रामकुमार, दीपु कुमार तिवारी, इंद्रजीत पोद्दार, विक्रांत, श्रवण अर्क, मुरारी, देवराज पंडित, विक्रम कुमार, अविनाश, राजेश सिंह, राजदीप, विश्वप्रिय सावन, मो साहिल, जितेंद्र सिंह,लक्ष्मण, हर्षितानंद, विनीत कुमार को शामिल गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन