अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Updated at :06 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

गोगरी. पंचायत उप चुनाव को लेकर बीते 30 जनवरी से जारी नामांकन कार्य शुक्रवार को संपन्न हो गया. नामांकन के अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रंजीत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह बीएओ राजेश कुमार व बीसीओ किसलय कृष उपस्थित थे. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन के अंतिम […]

विज्ञापन

गोगरी. पंचायत उप चुनाव को लेकर बीते 30 जनवरी से जारी नामांकन कार्य शुक्रवार को संपन्न हो गया. नामांकन के अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रंजीत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह बीएओ राजेश कुमार व बीसीओ किसलय कृष उपस्थित थे. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन पौरा से सरपंच पद के लिए पप्पू यादव, ओमप्रकाश यादव, चंद्र किशोर यादव, नारद यादव के अलावे एक महिला बिंदा देवी ने भी नामांकन कराया है. वहीं गोगरी में एक वार्ड सदस्य पद के लिए कपिलदेव पटेल व गोपाल राय ने नामांकन कराया है. वहीं पंच सदस्य पद के लिए मैरा से सुलिया देवी, पसराहा से अविनाश साह, मुश्किपुर से मुमताज आलम सहित दस लोगों ने नामांकन कराया है. उन्होंने बताया प्रंखड में आठ सीटों के लिए उप चुनाव होना है. नौ को स्क्रुटनी व 11 फरवरी तक लोग नाम वापस ले सकेंगे. मतदान एक को व मतगणना दो मार्च को होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन