प्रखंड में ही होगा रोजगार का होगा सृजन

Updated at :06 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
प्रखंड में ही होगा रोजगार का होगा सृजन

परबत्ता. प्रखंड में आने वाले कुछ महीनों में रोजगार के नये अवसर खुलने वाले हैं. इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में नयी नियुक्तियों का अवसर भी मिलने वाला है. प्रखंड में 46 नये जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नियुक्ति होगी. वहीं 99 नये आंगनबाड़ी केंद्र का गठन होने वाला है. बाल विकास परियोजना सूत्रों […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में आने वाले कुछ महीनों में रोजगार के नये अवसर खुलने वाले हैं. इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में नयी नियुक्तियों का अवसर भी मिलने वाला है. प्रखंड में 46 नये जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नियुक्ति होगी. वहीं 99 नये आंगनबाड़ी केंद्र का गठन होने वाला है. बाल विकास परियोजना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में परबत्ता पंचायत के एक रामपुर उर्फ रहीमपुर में दो, देवरी में तीन ,बंदेहरा में पांच , महदीपुर में छह, सियादपुर अगुवानी में आठ, खारीडीह में एक ,जोरावपुर में आठ , कोलवारा में पांच, खजरैठा में पांच ,भरसो में आठ ,लगार में पांच ,कुल्हडि़या में एक, गोविंदपुर में पांच, सौढ़ दक्षिणी में चार , पिपरा लतीफ में दो नये केंद्र खुल सकते है . 2011 की जनगणना के अनुसार प्राप्त जनसंख्या के आंकड़ों के मुताबिक ये नये केंद्र खोले जा सकते है. वहीं प्रखंड में 46 नये डीलरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी. इन नियुक्तियों का आरक्षण रोस्टर की संपुष्टि के लिए जिला में प्रस्ताव लंबित है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रस्ताव परियोजना निदेशालय की स्वीकृति के इंतजार में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन