राम ध्वनि महायज्ञ की तैयारी पूरी

Updated at :02 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
राम ध्वनि महायज्ञ की तैयारी पूरी

फोटो है 1 में कैप्सन : बनाया गया भव्य पंडालपांच सर्वश्रेष्ठ मंडली मचायेगी धूम नगर सभापति व भाजपा जिलाध्यक्ष करेंगे यज्ञ का दीप प्रज्जवलित खगडि़या. स्थानीय चित्रगुप्त नगर में राम ध्वनि महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. महायज्ञ को लेकर पंडाल का निर्माण कराया गया है. आयोजक मंडल के सुनील कुमार सिन्हा, वार्ड […]

विज्ञापन

फोटो है 1 में कैप्सन : बनाया गया भव्य पंडालपांच सर्वश्रेष्ठ मंडली मचायेगी धूम नगर सभापति व भाजपा जिलाध्यक्ष करेंगे यज्ञ का दीप प्रज्जवलित खगडि़या. स्थानीय चित्रगुप्त नगर में राम ध्वनि महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. महायज्ञ को लेकर पंडाल का निर्माण कराया गया है. आयोजक मंडल के सुनील कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद राजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पांच जगहों की मंडली भाग ले रहे है. नेपाल के कलाकार भी यहां आ रहे हैं, जबकि मुख्य यजमान की भूमिका में भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी करेंगे. यज्ञ स्थल पर नगर सभापति मनोहर कुमार यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्जवलित कर यज्ञ का शुभारंभ करेंगे. राम ध्वनि को लेकर चित्रगुप्त मंदिर को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है. आयोजक मंडल ने बताया कि यह यज्ञ तीन से शुरू होकर पांच फरवरी की देर संध्या समाप्त होगी. कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यज्ञ के समाप्ति के बाद आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन